धोखे से तलाक लिया, फिर करता रहा शारीरिक शोषण
यमुनानगर | महिला ने अपने पति पर धोखे से तलाक लेकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। अम्बाला पुलिस ने दुराचार का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यमुनानगर की पीड़िता ने बताया कि कि उसकी शादी अम्बाला के गांव धीन निवासी गुरनाम सिंह से हुई थी। उसे एक बेटा व बेटी पैदा हुए। आरोप है कि अकसर गुरनाम उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। एक दिन गुरनाम ने कहा कि उसने उससे तलाक ले रखा है। छानबीन पर पता चला कि गुरनाम ने वर्ष 2013 में ही उसे गुमराह करके एक तरफा तलाक ले लिया था। उसके बाद भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।