पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लूट व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने का आरोपी काबू

लूट व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने का आरोपी काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघु सचिवालय के पास गत छह अप्रैल को स्नेचिंग करने के आरोपी को सीआईए टू ने पकड़ा है। आरोपी पर एक मर्डर व 15 लूट की वारदातों समेत 37 मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक व्यक्ति से लूट की वारदात को कबूृला है। सीआईए ने उसे बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।

सीआईए टू को सूचना मिली कि आईटीआई के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। जिस पर टीम मौके पर पहुंचे। टीम काे देख युवक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। सीआईए टू के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई, तो उसने छह अप्रैल को लघु सचिवालय के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर सोने की चेन, मोबाइल व चार हजार रुपए लूटने की वारदात कबूली। आरोपी की पहचान अमरपुरी कालोनी निवासी राजेश के रुप में हुई है।

मर्डर व लूट समेत 37 अापराधिक मामले दर्ज

सीआईए टू इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजेश पर एक मर्डर व 15 लूट समेत 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह मामले कोर्ट में चल रहे हैं। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी। ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

खबरें और भी हैं...