निलंबित कर्मियों की बहाली को लेकर जुटे बिजली कर्मचारी
यमुनानगर | निलंबित किए गए बिजली कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी हर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को आईटीआई सब डिविजन के कर्मचारियों ने भी अधिकारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान तीनों कर्मचारियों का गलत तरीके से निलंबन किए जाने का आरोप लगाया गया। सब यूनिट प्रधान राजेंद्र सजवान ने कहा कि तीनों कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से काम पर वापस लिया जाना चाहिए। नहीं तो कर्मचारी एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान बिशंबर सिंह, राजेंद्र शर्मा, विनय कुमार, पूर्ण चंद, आदित्य शर्मा, मुकेश कुमार, चरणप्रीत सिंह, विनय भनोट, संजीव कुमार, विमल कुमार, कर्मवीर भी मौजूद रहे। उधर, हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने भी तीनों कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में दो घंटे तक कार्य बंद रखा। इस दौरान मनदीप शर्मा, नितिन राणा, सुनील मेहता, कर्मजीत, अजमेर सिंह, पंकज, सोहित नरवाल, राजबीर, चेतराम, विनोद गोसांई, सुनील वर्म व कमल शर्मा मौजूद रहे।