पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट लॉरेंस स्कूल के दस्तावेजों को बीईओ ने माना ठीक, छात्र को एडमिशन देने के लिए तैयार मॉडल संस्कृति विद्यालय

सेंट लॉरेंस स्कूल के दस्तावेजों को बीईओ ने माना ठीक, छात्र को एडमिशन देने के लिए तैयार मॉडल संस्कृति विद्यालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल की मान्यता को लेकर प्रबंधन ने बुधवार को अपने दस्तावेज बीईओ के समक्ष पेश किए। दस्तावेजों के मुताबिक सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल को मान्यता मिली हुई है। जिस छात्र की स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) काे लेकर स्कूल प्रबंधन व मॉडल संस्कृति विद्यालय की प्रिंसिपल के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत हुई थी, उस छात्र का एडमिशन लेने के लिए भी विद्यालय तैयार हो गया है।

भवानीपुर के सुरेश कुमार ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर कहा था कि उनका बेटा वंश बिलासपुर के सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। वंश ने संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं में दाखिला लेने के लिए टेस्ट पास किया। एसएलसी पर काउंटर साइन कराने के लिए वह पंचकूला गया, तो वहां पर सेंट लॉरेंस स्कूल की मान्यता न होने की बात कही गई। ऑनलाइन सर्टिफिकेट न होने की वजह से उसके बेटे को मॉडल संस्कृति विद्यालय में दाखिला नहीं मिल सका था।

एमआईएस पोर्टल की लॉगइन आईडी में लग रहा समय

सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से एमआईएस पोर्टल से लॉगइन आईडी व पासवर्ड लेने के लिए कई बार पत्र भेजा चुका है, लेकिन आईडी नहीं मिल रही है। इस बारे में बीईओ नरेश पाल का कहना है कि पोर्टल की लॉगइन आईडी मिलने में इतना समय क्यों लग रहा है, इस बारे में वे नहीं बता सकते।

10 से 15 दिन का है प्रोसेस :

पोर्टल की हेल्पलाइन 0172506666 से जानकारी ली गई, तो पता चला कि स्कूल की मान्यता का सर्टिफिकेट hrymis.c.school@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसमें दस से 15 दिन का प्रोसेस लगता है। उसके बाद एमआईएस पोर्टल पर लॉगइन आईडी व पासवर्ड जनरेट हो जाएगा।

सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रबंधक महेश साहनी ने दस्तावेज प्रस्तुत किए। दस्तावेजों के मुताबिक स्कूल ने एलीमेंट्री एजुकेशन से मान्यता ली हुई है। एनओसी भी मिली है। मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल सुमन बहमनी को भी बुलाया गया था। छात्र को दाखिला देने के लिए वह तैयार हो गईं हैं। एमआईएस पोर्टल पर स्कूल की आईडी जनरेट होते ही एसएलसी जारी कर दी जाएगी। नरेश पाल, बीईओ बिलासपुर।

खबरें और भी हैं...