- Hindi News
- National
- कर्मचारियों ने किया अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने का एलान, एस्मा नोटिस भी बेअसर
कर्मचारियों ने किया अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने का एलान, एस्मा नोटिस भी बेअसर
राज्य सरकार से बातचीत विफल होने के बाद बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने विरोध तेज कर दिया है। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने फिर सड़कों पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विस स्पीकर कंवरपाल गुर्जर के साथ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की अनुपस्थिति में सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू को भी ज्ञापन दिया गया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार ससौली ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। राजकुमार ने बताया कि बुधवार को भी कर्मचारियों के राज्य प्रतिनिधिमंडल को सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया था। मगर बातचीत पूरी तरह विफल रही। जिसके कारण कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा क वे राज्य नेताओं के अगले इशारे का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो उनका प्रदर्शन उग्र हो जाएगा।
यमुनानगर | धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देते आप के कार्यकर्ता ।
यमुनानगर | धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देते आप के कार्यकर्ता ।