- Hindi News
- National
- गांवों में पानी के अवैध कनेक्शनों पर ग्राम पंचायत भी कर सकती है कार्रवाई : रोहिला
गांवों में पानी के अवैध कनेक्शनों पर ग्राम पंचायत भी कर सकती है कार्रवाई : रोहिला
यमुनानगर | पब्लिक हेल्थ वासो के सौजन्य से स्थानीय पंचायत भवन में एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सलाहकार रजनी गोयल ने की। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे एक्सईएन अरविंद रोहिला ने कहा कि गांव में स्वच्छता तथा शुद्धता सुनिश्चित रखें। जर्जर हुई कनेक्शन को तुरंत ठीक करवाएं। कार्यक्रम में विशेष रूप से मिसेज इंडिया-2017 श्वेता अठवाल ने जल की महत्वत्ता को बताते हुए कहा कि कहीं भी खुला नल न छोड़ और पानी को व्यर्थ न बहाएं। जिला सलाहकार रजनी गोयल ने फिल्ड टेस्टिंग किट द्वारा पानी की जांच की विधि बताई तथा सरपंच, पंचों को किटें वितरित की। मौके पर डॉ. इंदु कपूर, एसडीओ गौतम कुमार, एसडीओ सुमित गर्ग, श्याल लाल, जेई ईश्वर चंद, बीआरसी अशोक कुमार, सरपंच दुसानी, राजेश कुमार, गोलनपुर से रणधीर सिंह, आहलूवाला से गुरदीप कौर, जयपुर से सुभाष चन्द मौजूद रहे।