अलग-अलग स्थानों से दो महिला व दो बच्चे लापता
यमुनानगर| रणजीत कॉलोनी के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी 34 वर्षीय बहन अपने लड़के गौरव पीयूष के साथ उनके घर पर रहती थी। एक मई को उसकी बहन अपने दोनों लड़कों को साथ लेकर किसी काम से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी।
काफी तलाश करने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। उधर, पुराना हमीदा कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि उसकी प|ी 13 मई को शाम पांच बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी प|ी को अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।