पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी बना पर अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं

सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी बना पर अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति की मांग उठाई गई है। बुधवार को हरियाणा पुस्तकालय संगठन की ओर से मांगों को लेकर विधायक बलवंत साढ़ौरा को ज्ञापन दिया गया।

संगठन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र शौकीन ने कहा कि स्कूल शिक्षा की पहली सीढ़ी होती है। वहां पर लाइब्रेरी तो बना दी गई है, लेकिन योग्य पुस्तकालय अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई है। पुस्तकालय एक ऐसा माध्यम होता है। जिससे बच्चों में पढ़ने की आदत बनती है। लेकिन पिछले लंबे समय से लाइब्रेरियन की भर्ती नहीं हुई है। जिस कारण सभी डिप्लोमा, बी लिब, एमलिब और नेट पास विद्यार्थी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। पिछली सभी सरकारें भी इस प्रोफेशन के डिग्री धारकों की अनदेखी करती आई हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि मनोहर सरकार पुस्तकालय अध्यक्षों के खाली पड़े पदों पर भर्ती कराए। ताकि बेरोजगार युवाओं को भी लाभ मिले। इस दौरान डॉ. नरेंद्र चिमनी, डॉ. रुपेण गौड़, सुनील नैन, राजेश सिहाग, डॉ. मंजीत, गुरनाम, रमन कुमार, पिंकी, दीपिका, कविता, सुरेश कुमार, नीरज, आरती, अकविंद्र आदि मौजूद रहे।

यमुनानगर | संघ के पदाधिकारी साढौरा के विधायक को ज्ञापन देते हुए ।

खबरें और भी हैं...