विकास के एजेंडे पर चलने वाले दल ही टिकेंगे राजनीति में : सांसद कटारिया
यमुनानगर| सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब जातिवाद, भाई-भतीजावाद और मनोती का युग खत्म हो गया है और अब राजनीति में वो ही दल टिक पाएंगे, जो केवल और केवल विकास के एजेंडे पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने 1990 में अपने राजनीतिक प्रस्ताव में क्षेत्रीय दलों को विघटनकारी दल बताया था वो ही कांग्रेस आज भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए जनता दल (एस) से हाथ मिली रही है, जो कांग्रेस पार्टी की अवसरवादिता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था वो आज मिट चुकी है और भारत के केवल ढाई प्रतिशत जमीन पर राज कर रही है। सांसद रतन लाल ने कहा कि भारत एफडीआई के लिए सबसे अधिक ओपन इकोनॉमी बन गया है। हमने टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की पारदर्शी नीतियों को 2015 में एक लाख 10 हजार करोड़ रुपए राजस्व में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि की है।