पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रादौर में काटी जा रही अनाधिकृत कॉलोनी, आठ लोगों को नोटिस

रादौर में काटी जा रही अनाधिकृत कॉलोनी, आठ लोगों को नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्बन एरिया में पड़ने वाले शहर रादौर व गांव छोटा बांस में अनाधिकृत रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है। हालांकि अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को डीटीपी विभाग द्वारा तुड़वा दिया गया था। इसके बावजूद भी वहां पर प्लाट बेचे जाने की तैयारी हो रही हैं। जिसके लिए डीटीपी की ओर से यहां कट रही कॉलोनियों में प्लाट की खरीद न करने का लोगों को आहवान किया गया है।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई यहां पर प्लाट लेकर निर्माण करता है, तो वह पूरी तरह से अवैध होगा और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीटीपी अनिल नरवाल ने बताया कि यहां से अवैध कब्जे हटवाने के लिए 15 मई को अभियान चलाया गया। जिसके लिए रादौर के तहसीलदार अशोक कुमार को मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। थाना प्रबंधक रादौर भी पुलिस बल के साथ मौके पर रहे। उन्होंने बताया कि अनाधिकृत तौर पर दो अवैध कालोनियों में जिनका क्षेत्र लगभग पांच एकड़ व 4.5 एकड़ है। वहां पर मिट्टी की सड़कें, सभी मेटल रोड, दो निर्माणाधीन मकान, एक चारदीवारी व एक प्लाट की डीपीसी बनी हुई थी एवं साथ में सीवर पाइप लाईन थी। उन्हें तुड़वाया गया। साथ ही इसके लिए दलजीत सिंह, जगमाल सिंह, लाल सिंह, मान सिंह, तेज सिंह, धर्मबीर सिंह, देसराज व माया राम को नोटिस जारी किया गया।

खबरें और भी हैं...