परसराम चौक के पास महिला से बाइक सवारों ने झपटा पर्स
यमुनानगर | परसराम चौक के पास बाइक सवार युवकों ने महिला का पर्स झपट लिया। पर्स में 700 रुपए, मोबाइल व अन्य कागजात थे। मॉडल टाउन निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 मई को दोपहर सवा 12 बजे हाथ में पर्स लेकर बाजार में किसी काम से गई थी। जब वह परसराम चौक के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। एएसआई महबूब अली ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।