बलजीत सिंह लकी की अध्यक्षता में 2005 में अपने वजूद में आया सहारा क्लब आज मजबूती से बेसहारा लोगों की नि:स्वार्थ सेवा कर रहा है। 2008 में दोबारा हुए चुनाव में सर्वसम्मति से नछतर सिंह ठेकेदार को प्रधान चुन लिया गया। तब से आज तक उनकी रहनुमाई में सहारा क्लब का कद बहुत ऊंचा हुआ है। अपने खर्चे पर सेवा करने वाला यह क्लब अब तक असंख्य लावारिस शवों का संस्कार करवा चुका है। जीरा में कहीं भी एक्सीडेंट हो जाने पर सहारा क्लब के मेंबर सबसे आगे होते हैं और वारिसों के आने तक जख्मियों की संभाल और सेवा करना अपना कर्तव्य समझते हैं। मनावां वाले सोढ़ी परिवार के सहयोग से लाखों रुपए खर्च करके फिरोजपुर रोड और थाना जीरा के सामने बस का इंतजार कर रही सवारियों के बैठने के लिए बढ़िया शेड बनाए कर दिए गए हैं और शहर में आम लोगों के बैठने के लिए जगह जगह पर सीमेंट के बैंक्स बनवाकर लगाए गए हैं।
स्वच्छता अभियान में सराहनीय योगदान
शहर की सफाई को ध्यान में रखते हुए सिविल अस्पताल जीरा के बाहर और बस स्टैंड जीरा के बाहर जेंट्स और लेडीस बाथरूम तैयार करवाए तथा उनकी सफाई की देखरेख भी कर रहे है। क्लब मेंबरों की ओर से किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के दौरान या महिलाओं की डिलीवरी दौरान ऑन कॉल तुरंत ब्लड डोनेट किया जाता है। ब्लड अरेंजर एडवोकेट नवदीप सिंह करीब 46 बार और जनरल सेक्रेटरी हरपाल सिंह पंडोरी 42 बाहर रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा क्लब के परमानेंट प्रोजेक्टों में, हर साल गर्मियों में रेहड़ी वाली ठंडे पानी की टंकियां लगवाना, आंखों के कैंप लगवाना और जरूरतमंद लोगों को आंखों में लेंस डलवा कर देना, मेडिकल चेकअप कैंप लगवाने तथा फ्री दवाइयां देना, नशा विरोधी सेमिनार लगाने तथा युवकों का नशा छुड़वाना, ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी सेमिनार लगवाने, गरीब बच्चों के लिए किताबें तथा कापियों का प्रबंध करना और कुदरती आफत के समय पीड़ितों के लिए खाना पानी रिहायश इत्यादि का प्रबंध करना शामिल हैं।
सवारियों की मुश्किल को देखते हुए सहारा क्लब जीरा के सहयोग से बनाया गया शेड तथा क्लब के सदस्य।
बेसहारा लोगों की उम्मीद बना जीरा का सहारा क्लब
ये हैं क्लब के मेंबर
10 साल से सर्वसम्मति से नछतर सिंह प्रधान हैं। उनके साथ हरपाल सिंह पंडोरी जनरल सेक्रेटरी,जसविंदर सिंह खालसा कोषाध्यक्ष, गुरतेज सिंह पटवारी चेयरमैन, बलजीत सिंह लकी सरपरस्त, गुरबख्श सिंह वाइस प्रधान, अशोक मनचंदा सेक्रेटरी, हरबंस सिंह सेखा वाइस प्रधान के साथ 43 मेंबर समाज सेवा कर रहे हैं। सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिल रही।
स्कूल में पौधारोपण के साथ देखरेख भी कर रहे
जीवन माल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 500 के करीब पौधे लगवाने वाला यह पहला क्लब है जो उनकी देखरेख भी करता है इसके साथ ही स्कूल में सुंदर पाक बनवाने में सहयोग दिया है । कुछ साल पहले इसी स्कूल की इमारत को बचाने का श्रेय भी सहारा क्लब को जाता है जिससे इमारत गिरने से बच गई।