जीरा|विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में गायत्री मंत्र से एकल विद्यालयों को शिक्षण सामग्री वितरण समारोह की शुरुआत की गई।समागम में जीरा तहसील के करीब 30 एकल विद्यालयों के प्राचार्यों ने हिस्सा लिया। प्राचार्यों को ब्लैक बोर्ड, काउंटिंग चार्ट, रोजाना डायरी, रजिस्टर, ब्लैकबोर्ड डस्टर, पैन, कापियां इत्यादि सामग्री वितरित की गई। सुभाष गुप्ता, के के गुप्ता, जोगिंदर कंडियाल ने संबोधन किया तथा बिना तनख्वाह के सेवा कर रहे प्राचार्यों को अपने काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करने का आग्रह किया। इस मौके पर सतपाल नरूला अध्यक्ष सर्व हितकारी विद्या मंदिर स्कूल, प्रेम ग्रोवर सरपरस्त बजरंग भवन, जोगिंदर कुमार सुपरिटेंडेंट आदि उपस्थित थे। (केके गुप्ता)