भारत विकास परिषद महिला विंग की प्रधान मधु गुप्ता को सम्मानित करतीं सदस्य।
भास्कर संवाददाता| जीरा
भारत विकास परिषद द्वारा मल्लांवाला में स्थापित किए महिला विंग की खुशी में प्रधान आशा रानी की अध्यक्षता में श्री सुखमणि साहिब के पाठ करवाए गए। भोग उपरांत पंजाब साउथ की स्टेट कनवीनर मधु गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वे अपनी ताकत को पहचानें और चारदीवारी से बाहर आकर पुरुषों के साथ मिलकर उनको समाज सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग दें। सुखमनी सेवा सोसाइटी के प्रधान डॉक्टर दलजीत सिंह ने भी अपने विचार दिए। इस मौके जीरा से सुभाष अरोड़ा, स्टेट कन्वीनर राजिंदर दुआ, सुनीता रानी, पूर्व अध्यक्ष मुख्त्यार सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, प्रिंसिपल राजीव कुमार खुराना, कुलविंदर कौर, सीमा रानी, सरबजीत कौर, चरणजीत कौर इत्यादि उपस्थित थे। उन्होंने स्टेट कन्वीनर मधु गुप्ता को सम्मानित किया और सिलाई सेंटर खोलने का ऐलान किया। (केके गुप्ता)