बैठक करते अरोड़ा महासभा के सदस्य।
भास्कर संवाददाता | जीरा
अरोड़ा महासभा जीरा के प्रधान हाकम सिंह और चेयरमैन अशोक कथूरिया की अध्यक्षता में तरसेम सिंह रूप के ग्रह में एक विशेष मीटिंग हुई। पंजाब यूथ अरोड़ा महासभा के प्रधान चरणजीत सिंह सिक्की विशेष तौर पर इस मीटिंग में हाजिर हुए। उन्होंने बताया कि अरोड़ वंश के बानी श्री अरूट महाराज का जन्मदिन पंजाब के सभी जिलों, तहसीलों और कस्बों में मनाया जा रहा है। फैसला लिया गया कि अरोड़ा महासभा की ओर से 30 मई को श्री अरुट जी महाराज के जन्मदिन पर गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी और पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके प्रमोद कुमार लकी प्रधान यूथ अरोड़ा महासभा जीरा, सुभाष चंद्र चुघ, डॉक्टर जसवंत सिंह, सोम प्रकाश बजाज, गोपाल दास सिडाना आदि उपस्थित थे। (केके गुप्ता)