जीरा|पंजाबी साहित्य सभा की मासिक बैठक सुखचरण सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीरा में हुई । प्रोग्राम की शुरुआत मास्टर बलवंत सिंह के विचारों से हुई। सुखराज सिंह जीरा ने कवि रचना ‘चोर को चोरी’ पेश की जबकि जगजीत झत्रा ने ‘लोकतथ’ सुनाए। इसी प्रकार हरबंस सिंह फतेहगढ़ मजदूर ने ‘मेरा देश खुशहाल दोस्ता’ कविता सुनाई। इसके अलावा नवदीप करीर, परमजीत सिंह ने भी अपनी रचनाएं पेश की। जनरल सेक्रेटरी विरेंद्र जीरा ने सभी आए हुए साहित्यिक साथियों का धन्यवाद किया। (केके गुप्ता)