जीरा| नवजोत कौर सिद्धू डायरेक्टर बैटर थिंक, अमनदीप सिंह जंडू, रमनदीप सिंह संधू और स्टाफ के विशेष के सहयोग से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 28 मई को फ्री मैडिकल चेकअप कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप में विधायक कुलबीर सिंह जीरा मुख्य मेहमान होंगे और कुलवंत सिंह धालीवाल एंबेसडर वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। नवजोत कौर सिद्धू ने बताया कि इस कैंप में विभिन्न कैंसर की जांच के अलावा शुगर, ब्लड प्रेशर इत्यादि की दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी।