अंधाधुंध होर्डिंग्स व बैरिकेड्स दे रहे बड़े हादसों को न्योता
जीरकपुर| जीरकपुर एमसी को शहर में लगे अंधाधुंध होर्डिंग्स को लेकर जांच करनी चाहिए। यहां सड़कों पर लगे बोर्ड और बैरिकेड्स हादसों को बढ़ावा दे रहे हैं। यहां पीरमुछल्ला में शुक्रवार की रात एक मोटरसाइकिल चालक का एक्सिडेंट हो गया था। ढकोली के रहने वाले सुरेश ने बताया कि वह पंचकूला के सेक्टर 20 से पीरमुछल्ला की इस रोड से ढकोली की ओर आ रहा था। बोर्ड पर सामने से आ रही गाड़ी की लाइट से सारे बोर्ड चमचमा उठे। मैं एक बार सामने कुछ नहीं देख सका और मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में सुरेश को काफी चोटें भी आई हैं। के एरिया चौक पर सड़क के बीचों-बीच बैरिकेड्स रखे गए हैं।
ट्रैफिक के लिए नहीं, विज्ञापन दिखाने के लिए रखे हैं बैरिकेड्स: जीरकपुर में सड़कों पर 5000 से ज्यादा बैरिकेड्स हैं। यहां ये सभी लोगों की सुविधा के लिए नहीं हैं। बल्कि, विज्ञापन के लिए रखे गए हैं। जीरकपुर एमसी को इसकी जांच करनी चाहिए। इस बारे में जीरकपुर एमसी के प्रधान कुलविंदर सोही को भी लोगों ने शिकायत दी है। सोही ने कहा कि इसकी जांच करेंगे।