पानी का मिसयूज करने पर नहीं हो रही कार्रवाई
जीरकपुर| जीरकपुर नगर परिषद पानी का मिसयूज करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण यहां कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए भी पीने के पानी का इस्तेमाल हो रहा है। पीने के पानी का इस्तेमाल मकान बनाने, गाड़ियां धोने के लिए कर रहे हैं। कई सर्विस स्टेशन पीने के पानी से ही वाशिंग का काम कर रहे हैं।
एमसी ऑफिस में ही दे रहे एनओसी: जीरकपुर एमसी ऑफिस में उन मकानों की एनओसी भी दी जा रही जो अभी तक पूरे नहीं बन पाए हैं। उस एनओसी के आधार पर मकान बनाने का काम कर रहा व्यक्ति बिजली और पानी का कनेक्शन जोड़ रहा है। इससे रोजाना टेंकर के लिए खर्च होने वाले रुपए बचा रहा है। मकान बनाने के दौरान ही कई लोग साइट पर अंडरग्राउंड स्टोरेज टेंक बनाकर पीने के पानी को जमा कर उसका इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन के लिए कर रहे हैं। वहीं, एमसी प्रधान कुलविंदर सोही ने बताया कि पीने के पानी का इस्तेमाल मकान, दुकान बनाने या कंस्ट्रक्शन के लिए नहीं होना चाहिए। एमसी के अधिकारियों को कई बार कहा है कि चेकिंग करो।