पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीरकपुर में गुरुद्वारा नाभा साहिब के पास चलाया सफाई अिभयान

जीरकपुर में गुरुद्वारा नाभा साहिब के पास चलाया सफाई अिभयान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ट्राइसिटी ने गुरुद्वारा नाभा साहिब के पास एक सफाई अभियान चलाया। फ्रंट के जनरल सेक्रेटरी प्रवीण विज ने बताया कि इस सफाई अभियान के बारे में शिवानी और सोनम राणा एवं सीमा, जो स्टूडेंट्स हैं।

उन्होंने इस अस्वच्छता अभियान चलाने के लिए अनुरोध किया, इसलिए यह अभियान चलाया गया और काफी एरिया साफ भी किया गया।

धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 8195820001 पर वॉट्सएप करें।

विश्व डेंगू दिवस पर जागरूकता सेमीनार व रैली

डेराबस्सी| डेराबस्सी सिविल अस्पताल की टीम की ओर से विश्व डेंगू दिवस पर जागरूकता मुहिम चलाकर रैली का आयोजन किया गया। डाॅ. रिटा भारद्वाज सिविल सर्जन मोहाली के दिशा निर्देशानुसार एसएमओ डाॅ. संगीता जैन की अगुवाई मे चलाई इस मुहिम के दौरान डाॅ. संगीता जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हेल्थ इंस्पेक्टर राजिन्द्र सिंह व डेराबस्सी नेशनल डेंटल काॅलेज के नर्सिंग के स्टूडेंट्स द्वारा हाथों में डेंगू से बचाव व लक्षण लिखे बैनर को पकड़ कर अस्पताल से शुरू हुई रैली शहर से होते हुए वापस अस्पताल में समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सावधानियों के बारे में जानकारी दी व कहा कि घरों के आसपास पानी खड़ा नहीं होना चाहिए। एसएमओ डाॅ. संगीता जैन ने लोगों को संबोधित करते कहा कि डेंगू बुखार का इलाज सिविल अस्पताल में नि:शुल्क किया जाता है। डेंगू बुखार होने पर मरीजों को 14 दिन की दवाई नि:शुल्क दी जाती है।

खबरें और भी हैं...