पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीटीवी न हाेने से एक्सीडेंट करने वालों तक नहीं पहुंचती पुलिस

सीसीटीवी न हाेने से एक्सीडेंट करने वालों तक नहीं पहुंचती पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुर में अंबाला रोड पर दो साल से सीसीटीवी खराब पड़े है। इनको ठीक नहीं किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हमने यहां की नगर परिषद को तीन बार लिखकर दे दिया कि सीसीटीवी कैमरे ठीक कराे। वहीं, एमसी जीरकपुर का कहना है कि हमने सीसीटीवी लगा दिए हैं, अब इनकी मेंटेनेंस पुलिस कर सकती है।

हर महीने पुलिस के पास एक्सीडेंट के ऐसे केस आते हैं। जिनमें तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियां टू व्हीलर को टक्कर मारकर निकल जाती हैं। पुलिस के लिए टक्कर माने वाली गाड़ियों की जानकारी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। यहां सीसीटीवी ही इस काम को कर सकते थे। सीसीटीवी न होने से कई एक्सीडेंट्स केस में गाड़ियां अनट्रेस रहती हैं। तीन दिन पहले यहां सिंघपुरा चौक पर एक्टिवा सवार दोनों बहनों को टक्कर मारने वाली गाड़ी का अब तक पता नहीं चला है। अगर यहां सीसीटीवी लगा होता तो गाड़ी ट्रेस हो जाती।

शहर के अलग-अलग प्वाइंट्स पर लगे 8 सीसीटीवी कैमरे: यहां फ्लाईओवर के ऊपर और पटियाला चौक के अलावा आगे होटल मेरिलैंड के पास सड़क पर कैमरे लगाए गए हैं। कुल 8 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीन साल पहले जब फ्लाईओवर पर रेस लगा रहे दो गाड़ियों के अनकंट्रोल होने के बाद हादसा हो गया था। उसमें 5 से ज्यादा लोग मरे। तब यहां सीसीटीवी लगाए गए थे। लेकिन, उसके एक साल बाद ही ये खराब हो गए। अब इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है।

वहीं, स्थानीय प्रीत कॉलोनी की निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि यहां सीसीटीवी काम कर रहे हों तो इससे पुलिस के साथ पब्लिक को भी इसका फायदा होगा। किसी का भी परिवार सड़क से गुजर रहा हो। कोई गाड़ी टक्कर मारकर वहां से निकल जाए। अगर लोग इसकी सूचना पुलिस को न दे तो सीसीटीवी से पूरी जानकारी मिल सकती है।

उधर, जीरकपुर के ट्रैफिक इंचार्ज मनफूल सिंह का कहना है कि हमने एमसी को तीन लेटर भेज दिए कि इनको ठीक किया जाए, पर एमसी ठीक नहीं कर रही है।

वहीं, ईओ एमसी मनवीर सिंह गिल ने बताया कि एमसी हाउस में सीसीटीवी ठीक करने के लिए एजेंडा रखा जाएगा। उसके बाद इन पर काम शुरू हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...