जीरकपुर में एमसी ने बिना परमिशन केबल डालने का काम रोका
जीरकपुर| जीरकपुर में एमसी की परमिशन के बिना सड़कें तोड़कर टेलिफोन की केबल डालने वालों का सामान उठाया गया। यहां वीआईपी रोड पर कई जगहों पर अवैध तरीके से केबल डालने का काम हो रहा था। एमसी के एसडीओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि बिना परमिशन केबल डालने वाली एक मशीन जब्त की गई है।