पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदेश भेजने के नाम पर ठगी, थाने में दी शिकायत

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, थाने में दी शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासन और पुलिस की परवाह किए बगैर जीरकपुर में कई लोग खुद को ट्रैवल ऐंजेंट बताकर विदेश जाने की चाह रखने वालों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। सोमवार को कई लोग यहां जीरकपुर थाने में पहुंचे। इन लोगों को यहां पटियाला रोड पर चैलेंजर कंसलटेंसी इमीग्रेशन एजेंसी का भरोसा दिलाया। इन लोगों ने मोटी रकम भी एंठी। लोगों ने कहा कि भरोसा दिलाया गया कि वह उसको कैनेडा भेजेंगे। वहां कई क्षेत्रों में नौकरी भी दिलाएंगे। अपनी बातों में फंसाकर लोगों से मेडिकल जांच और वीजा फीस के नाम पर 55 हजार रुपए प्रति व्यक्ति से वसूले। बाद में न तो मेडिकल जांच कराई। न वीजा मिला। न ही पैसे वापस किए। अब वह दफ्तर बंद कर कर फ़रार हो गया है।

विदेश में नौकरी दिलवाने का वादा किया था

विदेश जाने की चाह और बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए रवि शर्मा ने विदेश भेजने वाली एक फर्जी कंपनी बनाकर यहां दफ्तर खोला। यूरोप, कैनेडा व अन्य कई देशों में फूड पैकर, डेरी फार्मिंग, खेती बाड़ी, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के लिए इश्तहार दिए। लुभावने वादे कर लड़कों को अपने जाल में फंसाया। ठगी के शिकार हुए अजय कुमार, बलविन्दर सिंह, शमशेर सिंह, रोहित कुमार, राजिंदर सिंह, अनिला ख़ान, जतिंदर कुमार, विशाल कुमार, सतनाम सिंह, कुलवंत सिंह, मंगू राम, जसविन्द्र सिंह, दीपक शर्मा अन्य ने कहा कि कहा गया था कि जहाज़ की टिकट, खाना, रिहाइश, मेडिकल, बीमा आदि मुफ्त दिया जाएगा।

फर्जी एजेंट्स से सावधान रहें...

फर्जी एजेंट्स से सावधान रहने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से कई बार बताया जा रहा है। लोग बिना पूछताछ किए ही इन लोगों को पैसा देते हैं। एजेंट का रजिस्ट्रेशन जांचे। वह सही है या फर्जी है। इसका पता करें। इसके बाद अपना पैसा और दस्तावेज दें। लोगों की शिकायत मिली है। अभी एजेंट फरार है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। -पवन कुमार एसएचओ थाना जीरकपुर

खबरें और भी हैं...