स्कूल के स्टूडेंट्स ने रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर मनाई बैसाखी
जीरकपुर| नई फसल की कटाई, मिट्टी की सौंधी खुशबू, गांव के लोगों की सादगी के बीच सब मिलकर हर साल बैसाखी मनाते हैं। वैसा ही इस बार भी अपना शब्द स्कूल, जीरकपुर के छोटे स्टूडेंट्स ने रंग बिरंगे कपड़े पहनकर हर्षो उल्लास से स्कूल के परिसर मे बैसाखी मनाई। इस आयोजन में सभी अध्यापिकाओं ने तथा स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल अवनीश निगम ने भी सबका मनोबल बढ़ाया।