कुछ जगहों पर पूरा काम 30 अप्रैल तक हो जाएगा कंप्लीट
जीरकपुर से भटिंडा तक फोरलेन होने के कारण यहां अब राहगीरों को सफर आसान हो गया है। इस सड़क की फोरलेनिंग से यहां अब हादसों में भी कमी आई है। जबकि, पहले यहां हर साल पटियाला रोड पर कई हादसे होते थे। सिंगल लेन होने के ट्रैफिक को निकलने की जगह नहीं मिलती थी। अब जीरकपुर से लेकर आगे सड़क बनकर तैयार है। कुछ जगहों पर काम पूरा किया जा रहा है। वह भी 30 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। जीरकपुर शहर के लोगों के लिए इस प्रोजेक्ट के बनने से बड़ा फायदा हुआ है। क्योंकि, पटियाला रोड पर दोनों ओर ही काफी आबादी है। इसकी वाइडनिंग से शहर के ट्रैफिक को भी फायदा मिला है।