भविष्य को संवारने वाली शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता : डाॅ. करमबीर
जीरकपुर| जीरकपुर पटियाला रोड पर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाभा साहब में दशमेश खालसा काॅलेज का प्रॉस्पेक्ट्स जारी किया गया। इसे एसजीपीसी कमेटी मेंबर जत्थेदार निरमैल सिंह जौला ने जारी किया। निरमैल सिंह ने कहा कि इस काॅलेज ने कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम किया है। काॅलेज के अंदर उच्च गुणवत्ता के चरित्र निर्माण वाले माहौल के कारण ही दशमेश खालसा काॅलेज इलाके के अभिभावकों की पसंद बना। शिरोमणि कमेटी प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल के दिशा-निर्देशों पर स्टूडेंट्स को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए दशमेश खालसा काॅलेज को और ज्यादा आधुनिक बनाने के लिए कोशिश हो रही है।