पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढकोली चौकी को अपग्रेड कर बनाया थाना, जीरकपुर में अब दो थाने, एक चौकी

ढकोली चौकी को अपग्रेड कर बनाया थाना, जीरकपुर में अब दो थाने, एक चौकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब एक लाख आबादी वाले ढकोली, पीरमुछल्ला, गाजीपुर और किशनपुरा एरिया के लोगों को बेहतर पुलिस सुरक्षा देने के लिए ढकोली पुलिस चौकी को अपग्रेड कर थाना बना दिया गया है। इसका काम शुक्रवार से शुरू हो गया है। अभी पुलिस चौकी की बिल्डिंग में ही पुलिस स्टेशन का काम शुरू किया गया है। हालांकि यहां अलग से बिल्डिंग बनेगी। चौकी के तहत इस एरिया की पाॅपुलेशन के अनुपात से कर्मचारी नहीं बढ़ाए जा सकते, इसलिए इसे थाना बनाया गया है। अभी यहां एसएचओ जगजीत सिंह के अलावा 15 मुलाजिम हैं। थाना बनने के बाद यहां कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। जीरकपुर में अब दो पुलिस स्टेशन और एक बलटाना चौकी हो गई है। यहां बलटाना चौकी को भी थाने में अपग्रेड करने की जरूरत है। इसके अलावा वीआईपी रोड पर पुलिस चौकी बनाने की जरूरत है। एक चौकी यहां पभात एरिया में भी बनाने की जरूरत है।

क्यों पड़ी थाना बनाने की जरूरत: ढकोली चौकी के तरह बढ़ा एरिया आता है, जो थाने के स्टाफ से ही कंट्रोल हो सकता है। चौकी में इतने मुलाजिम नहीं रखे जा सकते जितने की यहां जरूरत है, इसलिए इसे थाना बनाया गया।

अाबादी के अनुसार अपग्रेड कर बनाया थाना: एसएचओ

ढकोली थाने के एसएचओ जगजीत सिंह ने कहा कि यहां पहले दिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। यहां स्टाफ बढ़ाया जाएगा, ताकि पब्लिक की सुरक्षा और मजबूत हो। आबादी के अनुसार यहां चौकी को अपग्रेड कर थाना बनाया गया है।

बनेगी नई बिल्डिंग

एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि यहां थाने की बिल्डिंग अलग से बनेगी। इसके लिए जीरकुपर एमसी के ईओ मनवीर सिंह गिल से बात की। यहां डीपीएस स्कूल के पास जगह है। वह लोकेशन सही भी है। एमसी प्रधान कुलविंदर सोही से भी थाने के लिए जमीन जल्दी देने के लिए कहा है, ताकि थाना अलग से बनाया जा सके। जिस जगह अभी पुलिस चौकी है, लोकेशन के अनुसार वह सही है पर वहां थाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। वैसे भी चौकी जीरकपुर एमसी के कम्युनिटी सेंटर में चल रही है।

ये कर्मचारी बढ़ेंगे

5 एसएआई और एएसआई रैंक के पुलिस अधिकारी, 10 हवलदार, चार मुंशी, इनमें रिकाॅर्ड मुंशी, हेड मुंशी, नाइट मुंशी व एक और मुंशी होगा। अभी एक ही मुंशी है। अब तक यहां जो भी एफआईआर दर्ज होती थी, उसके लिए जीरकपुर थाने जाना पड़ता था। अब ढकोली में ही एफआईअार दर्ज होगी।

खबरें और भी हैं...