पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ड्राइवर बोला छत के पास हो रही अवैध माइनिंग

ट्रैक्टर ड्राइवर बोला- छत के पास हो रही अवैध माइनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुर रामपुरा घाट के आसपास अब भी रात के समय अवैध माइनिंग हो रही है। यह आरोप उस व्यक्ति लगाया माइनिंग करने वालों की गाड़ियां चलाता है। डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती बछित्तर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके साथ शुक्रवार रात कुछ लोगों ने मारपीट की। मारपीट करने वाले पवन, जीवन व साेनू जट ने घर पर आकर हमला किया। वहीं, पवन भी अस्पताल में भर्ती है। उसका भी आरोप है कि बछितर सिंह ने उसके साथ मारपीट की। बछितर सिंह ने बताया कि कोई सिंगला नाम का व्यक्ति उससे घग्घर नदी क्षेत्र में अवैध रेत उठवाने का काम करवाता है। वह उसके ट्रैक्टर पर ड्राइवर का काम करता है। करीब 7 हजार रुपए उससे लेने हैं। मैंने अपने पैसे मांगे तो 3 लोगों ने मुझसे मारपीट की। रात 9 बजे करीब झगड़े के बाद पुलिस ने बछितर सिंह को डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस केस की जांच कर रहे आईओ भुपिंदर सिंह ने बताया कि यह मामला पैसे की लेनदेन का है। इसलिए दोनों में झगड़ा हुआ। पवन को भी चोटें आई हैं। वह भी अस्पताल में भर्ती है।

पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल होता है..

बछितर सिंह ने बताया कि छत के पास जंगलात एरिया में माइनिंग हो रही है। छतबीड़ के आगे रामपुर घाट पड़ता है। उस एरिया में माइनिंग के लिए सरकार ने साइट पास की है, लेकिन लोगों का कहना है कि यहां माइनिंग करने के लिए पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल होता है। जो गलत है। जमीन में ज्यादा गहराई तक माइनिंग की जाती है। यही हाल यहां जू के पास डेम के कैचमेंट एरिया में भी है।

यह मामला माइनिंग का नहीं बल्कि पैसों की लेनदेन का है। बछितर सिंह और पवन दोनों ही अस्पताल में भर्ती है। दोनों एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। -आईओ भुपिंदर सिंह, जीरकपुर पुलिस स्टेशन

डेराबस्सी में ग्रेवल से भरा टिपर पकड़ा

डेराबस्सी | मुबारिकपुर पुलिस ने ककराली के पास रामगढ़ रोड पर नाकेबंदी के दौरान ग्रेवल से भरे टिप्पर पकड़ा। टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...