पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुद्वारे से लौट रही महिला को कार में बिठा लूट लिया

गुरुद्वारे से लौट रही महिला को कार में बिठा लूट लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुर | जीरकपुर में पटियाला रोड पर गुरुद्वारा सिंह सभा से घर लौट रही 67 साल की महिला को 2 महिलाओं व एक लड़के ने लूट लिया। दर्शन कौर ने बताया वह अकाली कौर काॅलोनी के मकान नंबर 42 में रहती है। गुरुद्वारा सिंह सभा में सुखमनी साहब के पाठ में शामिल होने गई थी। 12 बजे पाठ के समापन पर वह गुरुद्वारे की बेसमेंट में लंगर खाकर बाहर निकली। लंगर में ही 2 महिलाओं ने उन्हें कहा कि हम आपके घर के पास ही रहती हैं। आपको गाड़ी में छोड़ देते हैं। गाड़ी लड़का चला रहा था। फौजी ढाबे के सामने से मेरे घर की ओर गाड़ी मोड़ने की बजाय उन्होंने गाड़ी पटियाला की ओर मोड़ दी। विरोध किया तो मेरी बाजू पकड़ ली। कलाई से सोने की चूड़ियां उतार लीं। उसके बाद कार रोककर उतार दिया और खुद पटियाला की ओर फरार हो गए।

बुजुर्गों को निशाना बनाता है यह गैंग

केस के आईओ एएसआई परमजीत कौर ने बताया आरोपी महिलाओं को तलाशा जा रहा है। यह महिलाएं ज्यादातर बुजुर्गों को अपना निशाना बनाती हैं। शिकायत देने वाली महिला कार का पूरा नंबर नोट नहीं कर सकी। लेकिन उन्होंने बताया आगे के नंबर में एचआर 03 लिखा था।

खबरें और भी हैं...