पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वीआईपी रोड पर बन रही बिल्डिंगों में पार्किंग स्पेस की जगह ही नहीं

वीआईपी रोड पर बन रही बिल्डिंगों में पार्किंग स्पेस की जगह ही नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारियों की कमी के कारण वीआईपी रोड पर निर्माण के नियमों के मुताबिक नहीं बन रहे हैं। हालत यह है कि जिस बिल्डिंग में एक गाड़ी की जगह भी नहीं है। उसे तीन से चार मंजिला बनाया जा रहा है। यहां तीन मंजिला शोरूम बनाने की भी परमिशन नहीं है। इसके बावजूद यहां लगातार यह काम हो रहा है। इनमें घर खरीदने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।

पब्लिक नहीं जा पा रही अपने ही घरों में: यहां सड़क पर जाम लगने के बाद पब्लिक अपने ही घरों में नहीं जा पा रही है। अवैध तरीके से बन रही बिल्डिंगों पर एमसी के अधिकारी कार्रवाई भी नहीं कर रहे हैं। सरकार ने किसी भी बिल्डिंग को बनाने के लिए नियम तय किए हैं। उसको बनाने से पहले नक्शा तैयार होता है। एमसी के अधिकारी उसकी जांच करते हैं। अगर गलत बन रहा है तो उसे बनने नहीं देना चाहिए। इसके लिए अधिकारी को पूरी पावर है कि वह गलत काम को रोके। इसके बावजूद भी नियमों के अनुसार काम न होना साफ करता है कि अधिकारी अपनी पावर का इस्तेमाल सही जगह नहीं कर रहे हैं।

मैं पब्लिक की परेशानी समझता हूं। अधिकारियों की पूरी जबावदेही तय की जा रही है। कोई भी बिल्डिंग बनती है तो उसके लिए वे सभी अधिकारी जवाबदेह हैं, जो नक्शा पास करने में काम करते हैं। यहां इस तरह के निर्माण को रोकने का काम एमसी के अधिकारियों का है।

-कुलविंदर सोही, एमसी प्रधान जीरकपुर

क्यों नहीं होती कार्रवाई, अधिकारियों की हो जवाबदेही

मैने यहां वीआईपी रोड स्थित मोना ग्रीन हाउसिंग सोसायटी में घर लिया है। रात को यहां अपने घर जाने के लिए मुझे रास्ता नहीं मिलता। अभी से यह हालत है। लोग अब भी बिना पार्किंग के यहां तीन चार मंजिला शोरूम बना रहे हैं। जबकि, पार्किंग एक गाड़ी की भी नहीं है। इसमें जीरकपुर एमसी के अधिकारियों को बताना होगा कि कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

-सुनील शर्मा, निवासी मोना ग्रीन

मैं अपने घर के गेट से निकलकर पहुंचा तो देखा आगे जाम लगा है। मेरी सोसायटी का गेट वीआईपी रोड पर खुलता है। यहां रोजाना यही हाल होता है। अगर एंबुलेंस में कोई मरीज हो तो उसे बचाना मुश्किल हो जाएगा।

-जगतपाल वर्मा, निवासी वीआईपी रोड

खबरें और भी हैं...