गर्मी के सीजन में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है वाहन चालकों काे। पिछले 24 घंटे के भीतर मोहाली में दो वाहनों को स्पार्किंग के कारण आग लग गई और दोनों गाड़ियां देखते ही देखते खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते चालकों ने परिवार सहित बाहर निकल कर जान बचाई।
माॅडिफाई गाड़ी को लगती है आग, मेन्यूफेक्चर फॉल्ट नहीं: संजय- जोशी हुंडई मोहाली के जीएम संजय मिन्हास ने बताया कि ऐसा कभी नहीं हो सकता कि गर्मी बढ़ने के कारण खड़ी या चलती गाड़ी में आग लग गए। अब देश में राजस्थान जैसे कई अन्य राज्य भी हैं, जहां टैंप्रेच्र 45 डिग्री से ऊपर होता है। अगर गर्मी के कारण ऐसा होतो ऐसे स्थान पर तो सारी गाड़ियों को गर्मी के कारण आग लगती रहे। आग लगने के दो मुख्य कारण है।
पहला कारण: आग लगने का कारण मात्र मॉडिफिकेशन है। आजकल कंपनियों में एंडवास फीचर है और मेन्यूफेक्चर कंपनी अपनी गाड़ी को हर प्रकार के ट्रायल व टेस्ट में पास होने के बाद ही पास करती है। तभी गाड़ी मार्केट में आती है। जब हम अपनी गाड़ी को माॅडिफाई करवाने के लिए फायरिंग करवाते हैं, जैसे बूफर लगाना, एक्स्ट्रा लाइट्स लगाना या और कुछ करवाना। उसमें फायरिंग में स्पार्किंग होने के चांस सबसे अधिक होते हैं और स्पार्किंग के कारण आग लग जाती है।
दूसरा कारण: जब गाड़ी की सर्विस समय पर नहीं करवाते उस समय चांस होते हैं स्पार्किंग होने के। इसलिए समय-समय पर गाड़ी की सर्विस करवाएं। इससे पता चल जाता है कि गाड़ी में कोई फायर शाॅर्ट या उसमें जॉइंट तो नहीं, जहां से स्पार्किंग होने के चांस बढ़ सकते हैं।
दोनों जा रहे थे उधार की गाड़ियों में...
केस-1: एयरपोर्ट रोड पर राउंड अबाउट के पास जली कार
शनिवार देररात इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर राउंड अबाउट के पास चलती पोलो कार में स्पार्किंग हुई और जब तक चालक राजपुरा निवासी जस सीट बेल्ट खोलकर बाहर निकाला तो गाड़ी से आग की लपटें निकलने लगी। जस पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करने लगा तो फोन ही नहीं मिला। फिर उसने फायर ब्रिगेड को फोन किया। कई बार फोन करने के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फोन उठाया और जीरकपुर से फायरब्रिगेड मौके पर पहंुची। तब तक उनकी आंखों के सामने कार जलकर राख हो गई। पुलिस को दी शिकायत में जस ने बताया कि यह कार उनके दोस्त सेक्टर- 46 के सुभाष चंद की है। शनिवार रात को अपने घर राजपुरा जाने के लिए कोई बस नहीं मिली तो वो दोस्त सुभाष की गाड़ी मांगकर ले गए थे रास्ते में यह हादसा हो गया। यह गाड़ी 2012 माडॅल थी और कोई मॉडिफिकेशन नहीं करवाई थी।
केस-2: प|ी के भाई की गाड़ी में जा रहे थे दिल्ली, आइसर के सामने लगी आग
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेस एंड रिसर्च (आईआईएएसआर) में रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कंवोकेशन कार्यक्रम मंे आए हुए थे। कंवोकेशन का प्रोग्राम रविवार सुबह था, लेकिन आईआईएएसआर के गेट के सामने रविवार दोपहर करीब 4 बजे एक होंडा सिटी कार में आग लग गई। यह कार मोहाली के सेक्टर-91 के बिजनैसमेन विरेंद्र सिंह भल्ला की है और गाड़ी को उनके जीजा रमेंद्र सिंह दिल्ली लेकर जा रहे थे। भल्ला ने बताया कि रमेंद्र सिंह दिल्ली में ही रहते हैं और उनकी गाड़ी लेकर परिवार सहित दिल्ली वापस जा रहे थे। उनके साथ उनकी प|ी व बेटा गाड़ी में थे। आईआईएएसआर के सामने बोनट से धुंआ निकला और जैसे ही वो गाड़ी साइड पर लगाकर चेक करने लगे तो गाड़ी ने आग पकड़ ली। रमेंद्र सिंह ने तुरंत अपनी प|ी व बेटे को आग लगी गाड़ी से बाहर निकाला, लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी कि उनको इतना समय नहीं मिला कि वह अपनी गाड़ी से सामान निकाल सके। गाड़ी सहित सारा सामान जल गया। उनके फोन, बैग यहां तक घर की चाबियां गाड़ी में ही जल गई। उनकी गाड़ी 2009 मॉडल थी आेर कोई मॉडिफेशन नहीं करवाई थी।