िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
बेटी से रेप के प्रयास में सौतेले पिता पर केस दर्ज
सिटी रिपोर्टर| जीरकपुर
जीरकपुर के गांव छत में रहने वाले एक सौतेले पिता पर 11 साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी वह फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़ित लड़की छठी क्लास में पढ़ती है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
एसआई परमजीत कौर ने बताया कि लड़की की मां ने शिकायत में बताया कि उसका पहले पति के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह गांव छत अपने मायके के पास रहने लगी थी। उसके पास पहली शादी से तीन बच्चे हैं। जो उसके साथ ही रहते हैं। मां ने उसका दूसरा विवाह किया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पति शुरू से ही उसकी बेटियों पर बुरी नजर रखता था। उसने आरोप लगाया कि 18 मई को पति उसकी 11 साल की बेटी को छतबीड़ चिड़ियाघर के पीछे जंगल में ले गया। वहां उसने उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट रविवार को आएगी। फिलहाल पुलिस ने सौतले पिता पर केस दर्ज कर लिया है।
एसआई परमजीत कौर ने बताया कि बच्ची ने बताया कि उसके सौतेले पिता ने पहले भी दो बार उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपी दिहाड़ी करता है।