पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाजीपुर अब सुरक्षित नहीं, आने जाने वालों की नहीं होती चेकिंग

गाजीपुर अब सुरक्षित नहीं, आने-जाने वालों की नहीं होती चेकिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को यहां गाजीपुर में अनंता होम्स में जिस तरह से अंदर सो रहे इंजीनियर पर पिस्टल तानकर डाका डाला गया। इस घटना से अपाॅर्टमेंट के अलावा आसपास के अन्य सोसायटीज के लोगों में भी डर है। इससे पहले 1 अप्रैल को ही गाजीपुर के मोना ग्रीन सोसायटी में रविवार के ही दिन 802 नंबर के फ्लैट में परिवार अंदर सो रहा था। फ्लैट के मेन डोर पर दो दरवाजे लगे होने के बाद भी डाका डालने की कोशिश हुई। एक जाली वाला व दूसरा मेन डोर। इसमें रहने वाले धन श्याम ने बताया कि रात पौने चार बजे दरवाजे पर आवाज आई। यह आवाज मेरी प|ी ने सुनी। बाद में उसने मुझे जगाया। आवाज ऐसी थी जैसे किसी चीज पर जोर से चोट मार रहा हो। मैंने आराम से अंदर का मेन डोर खोला। सामने जाली वाला डोर भी लॉक था। मेरे दरवाजा खोलते ही बाहर जो भी लोग थे वे भाग गए। वे हमारा जाली वाला डोर लॉक कर चले गए। बाद में मैने पड़ोसी को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया।

मैं यहां दो साल से रह रहा हूं। बिल्डर्स को कह-कहकर थक चुका हूं। दावा किया था कि 24 घंटे सिक्योरिटी मिलेगी। लेकिन, यहां तो सिक्योरिटी के नाम पर एकाध गार्ड रखा है। कहीं सीसीटीवी काम नहीं कर रहे हैं। लोगों ने साथ धोखा हो रहा है।

-सुधांशु

जहां भी वारदातें हो रही हैं। वहां सोसायटीज में सुरक्षा के उनके खुद के कोई बंदोबस्त नहीं हैं। आने वालों के बारे में तो पता किया जा सकता है। गेट पर सुरक्षा के लिए इंतजाम होने चाहिए। पुलिस यहां वेरिफिकेशन कर रही है। जो भी गलत मिला उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। -पवन कुमार, एसएचओ जीरकपुर

क्या कहा रेजिडेंट्स ने...

यहां अन्य सोसायटीज में भी हो रही वारदातें

गाजीपुर एरिया में लगातार वारदातें हो रही हैं। यह एरिया हाईवे से नजदीक है। इसके अलावा यहां कई लोग रह रहे हैं। जिनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं है। पुलिस को चाहिए कि बिल्डर्स की जिम्मेदारी तय करें कि हरेक अपॉर्टमेंट में सुरक्षा के पक्के इंतजाम हों। सिक्योरिटी के अलावा यहां सीसीटीवी भी प्रॉपर होने चाहिए।

हमारी सोसायटी में दिन दिहाड़े वो भी तब जब सभी लोग घर पर रहते हैं। ऐसे में गन लेकर डाका डालने या चोरी करने के लिए आ रहे हैं। यह यहां रह रहे परिवारों के लिए बेहद डर वाली बात है। पुलिस को इस एरिया में गश्त तेज करनी चाहिए। कौन आ रहा, कौन नहीं इस पर नजर रखी जानी चाहिए।

-विवेक, निवासी अनंता होम्स

खबरें और भी हैं...