पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पावरकाॅम की बिजली सप्लाई रही ठप, 30 कॉलोनियों को नहीं मिला पानी

पावरकाॅम की बिजली सप्लाई रही ठप, 30 कॉलोनियों को नहीं मिला पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस साल गर्मी के मौसम में जीरकपुर की करीब दो लाख से ज्यादा आबादी को पॉवरकट झेलने पड़ेंगे, जिसकी शुरुआत मंगलवार से हो चुकी है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे से लेकर रात 8 बजे तक बलटाना एरिया की करीब 75 हजार आबादी को बिजली की कटौती ने परेशान किया। बुधवार को पीरमुछल्ला एरिया में 10 से दोपहर बाद 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इस एरिया में भी करीब 40 हजार की आबादी है। लोगांे का कहना है कि अभी ताे गर्मी शुरू हुई ही है। अभी से यह हाल है तो आगे जब बिजली की खपत बढ़ जाएगी, तो पब्लिक के बुरे हाल हो जाऐंगे। बुधवार को पावरकाॅम ने पीरमुछल्ला एरिया में 10 से दोपहर बाद 4 बजे तक पॉवरकट रखा था, पर बलटाना एरिया में भी कट लगा है।

बलटाना एरिया में बिजली सप्लाई ठप हाेने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हुई है। यहां करीब 30 से ज्यादा कॉलोनियों की पानी की सप्लाई भी ठप हो गई है। पानी की सप्लाई का पूरा सिस्टम यहां बिजली पर ही निर्भर है। सभी ट्यूबवेल बिजली सप्लाई से ही चलते हैं। शाम 5 बजे पानी की सप्लाई चालू हो जाती है। इसके बाद रात 8 बजे तक लोगांे को पानी दिया जाता है। लेकिन, बिजली न हाेने पर सभी ट्यूबवेल बंद रहे।

लाइट न होने के चलते ज्यादातर ट्यूबवेल रहे बंद

घरों में पानी नहीं दुकानों में ग्राहक नहीं... यहां बिजली सप्लाई बंद होने से पूरे बाजार में अंधेरा ही रहा। लोगांे ने कहा कि कई दिनों से अनशेल्डयूल कटौती के कारण कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। यहां छोटे कारोबार जो बिजली से चलते हैं। वे पूरी तरह से बंद रहे। दुकानों पर अंधेरा होने के कारण ग्राहक काराेबार ठप रहा।

ढकोली व पभात सब स्टेशन में सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए काम किया गया है। अब आगे से यह समस्या नहीं आएगी। -रोहित कुमार, पावरकाॅम के एसडीओ

पावरकाॅम की नहीं कोई तैयारी... यहां गर्मी मेंं इस बार बुरा हाल हाेने वाला है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार कर्मचारी भी कम हैं। ठेके पर काम करने वाले कर्मियों की कई महीनों से सेलरी भी नहीं मिली है। लाइनों पर काम करने वाले कर्मचारी भी नाममात्र ही हैं।

दो सब स्टेशन भी नहीं बनेंगे इस साल...

जीरकपुर में दो नए सब स्टेशन बनाने का काम इस साल शुरू हो भी गया, तो वे बनकर तैयार नहीं हाेंगे। इसलिए, इस बार ओवरलोडिंग के कारण भी बिजली कटौती होनी तय है। क्योंकि, इस बार पभात और ढकोली सब स्टेशन पर भार बढ़ गया है। इस साल कई नए परिवार जीरकपुर में आ गए हैं। बिजली की खपत दिनोदिन बढ़ रही है। जबकि, पावरकाॅम इसके लिए बिजली सिस्टम को अपग्रेड करने में पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है।

क्या कहा लोगों ने...

मेरा कारोबार बिजली से जुड़ा है। हम दांत बनाने का काम करते हैं। बिजली की कटौती से दिनभर वर्कर खाली बैठे रहे। ऐसे में कारोबार भी नुकसान में जा रहा है। -विनय शंकर झा

मेरी मोबाइल की दुकान है। बिना लाइट के काम नहीं हो सका। यहां गर्मी में अगर ऐसा ही हाल रहा तो मुशिक्ल हाे जाएगा। ग्राहक भी दुकान में नहीं आएगा। -अजय कुमार

खबरें और भी हैं...