जीरकपुर में पौष्टिक आहार टिफिन प्रतियोगिता
जीरकपुर| जीरकपुर स्थित जीनियस वर्ल्ड स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा तीसरी तक के स्टूडेंट्स के बीच पौष्टिक आहार टिफिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य स्टूडेंट्स को पौष्टिक आहार खाने व उसे जीवन का एक हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल की डायरेक्टर नीतू दांडी की देख रेख में आयोजित किया गया था। बच्चों को हरि व पत्तेदार सब्जियों, दालों, फलों को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर नीतू दांडी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे जंक फूड से परहेज करें।