जीकरुपर के ढकोली में 7 ग्राम हेरोइन के साथ एक को किया गिरफ्तार
जीरकपुर| ढकोली पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दुर्गा दास निवासी ढकोली के रूप में हुई है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ गांव गाजीपुर के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति पैदल ही गाजीपुर की तरफ से जीरकपुर की ओर आ रहा था। नाके पर पुलिस को देखकर दुर्गा दास भागने लगा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।