पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंटा होम्स सोसायटी प्रधान पर महिलाओं ने लगाए धमकाने के आरोप

पेंटा होम्स सोसायटी प्रधान पर महिलाओं ने लगाए धमकाने के आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुर की वीआईपी रोड स्थित पेंटा हाेम्स सोसायटी का माहौल एक बार फिर बिगड़ गया। यहां के रेजिडेंट्स ने सोसायटी के प्रधान सचिन शर्मा पर आरोप लगाए कि वे यहां लोगों के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं। बुधवार शाम को यहां मीटिंग रखी थी। उस मीटिंग में आकर सचिन शर्मा ने माइक छीना। महिलाओं के साथ शालीनता से पेश नहीं आए। एक महिला ने यहां तक आरोप लगाया कि सचिन ने कहा कि मैं टांगें तुड़वा दूगा। वहीं सचिन शर्मा ने कहा कि यह सब ड्रामा राजनीति से प्रेरित है। मैंने किसी को कोई धमकी नहीं दी। न ही मैं सोसायटी का माहौल खराब करना चाहता हूं। सच्चाई सब जानते है।

कई रेजिडेंट्स वीरवार शाम को सोसायटी के पार्क में जमा हुए। प्रेरणा नाम की महिला ने कहा कि बुधवार को यहां रेजिडेंट्स जमा हुए थे। हम सोसायटी की जनरल बॉडी के चुनाव को लेकर जमा हुए थे। उसी दौरान सोसायटी का प्रधान सचिन शर्मा व उनके साथ कुछ बाहर के लोग यहां आए। उन्होंने सोनू सेठी के हाथ से माइक छीना और मेरे साथ शालीनता से पेश नहीं आए। कहा कि मैं टांगें तुड़वा दूंगा।

ऑफिस में शराब पीने का आरोप: रेजिडेंट जगदीश ने आरोप लगाया कि सोसायटी के ऑफिस के अंदर शराब सिगरेट पी जाती है। कोई महिला वहां नहीं जा सकती। अगर इस बारे में कुछ कहो तो सुनते नहीं हैं। जो सचिन कह देगा वही होना चाहिए। बाकी रेजिडेंट्स की कोई सुनता ही नहीं है।

सोनू सेठी ने कहा कि इस साेसायटी में करीब 800 घर हैं। इनमें से 700 फ्लैट्स में परिवार रह रहे हंै। थ्री बीएचके फ्लैट्स ऑनर्स से 18 हजार सालाना मेंटेनेंस चार्जेज वसूले जाते हंै। जबकि दू बीएचके से 12 हजार साल के वसूले जाते हैं। कुल एक करोड़ से भी ज्यादा की राशि लोगों से ली जाती है। इतनी बड़ी रकम वसूलने के बाद भी सोसायटी की हालत ठीक नहीं है। हम यहां की एसोसिएशन के दोबारा चुनाव कराना चाहते हैं, ताकि काबिल लोगों को इस काम को सौंपा जाए। इसे लेकर हम वीरवार को एसडीएम डेराबस्सी से मिले। जो बुधवार रात को सचिन शर्मा ने हरकत की, उसके बारे में भी एसडीएम और जीरकपुर पुलिस को शिकायत दी है।

जीरकपुर की वीआईपी राेड पर पेंटा होम्स सोसायटी के रेजिडेंट्स ने इकट्‌ठे हाेकर जताया रोष

सभी आरोप राजनीति से प्रेरित: सचिन शर्मा

वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम सोसायटी के प्रधान सचिन शर्मा ने कहा कि यह सब ड्रामा राजनीति से प्रेरित है। मैं अपनी सोसायटी की महिलाओं से क्यों शालीनता से पेश नहीं आऊंगा। सब आराेप बेबुनियाद हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह सब सोनू सेठी किसी के कहने पर कर रहा है।

खबरें और भी हैं...