पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों से वसूले जा रहे करोड़ों रुपए, पर नहींं हुआ बिजली का सिस्टम अपग्रेड

लोगों से वसूले जा रहे करोड़ों रुपए, पर नहींं हुआ बिजली का सिस्टम अपग्रेड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक अोर पावरकॉम ने यहां बिजली उपभोक्ताओं से बिल की रकम वसूलने के लिए कड़ा रुख अपनाया हुआ है। वहीं, दूसरी ओर जिन लोगों से पावरकॉम को हर महीने करोड़ों की कमाई हो रही है। उन्हें बिजली देने में पूरी तरह से विफल भी हो रही है। राजधानी से सटे जीरकपुर का हाल देखकर बाकी प्रदेश की बिजली व्यवस्था को आंका जा सकता है। यहां गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट भी बढ़ गया है। इस संकट से पब्लिक को उभारने के लिए पावरकॉम कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है। एक दिन भी ऐसा नहीं बीत रहा है जब लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही हो। वीरवार को दोपहर तीन बजे से शहर के बड़े हिस्से में बिजली गुल हो गई। दोपहर को गर्मी बढ़ने पर बिजली गुल होने और शाम तक न आने से पब्लिक हताशा में है। यहां पानी की सप्लाई भी रुकी रही। लोगों में पंजाब सरकार और पावरकॉम के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है।

लोगों के लिए नही है कोई सुविधा : शहर का बिजली सिस्टम अपग्रेड करने से पहले पावरकॉम के खुद के ऑफिस की हालत ऐसी है कि देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। न तो स्टाफ है व न ही मशीनरी व अन्य उपकरण। बिल्डिंग भी अपनी नहीं है। जिस बिल्डिंग में पावरकाॅम के अधिकारी व कर्मचारी बैठकर शहर को बिजली सप्लाई करने के लिए काम करते हैं, वहां पब्लिक के लिए तो दूर खुद के अफसरों के बैठने की जगह तक नहीं है। जीरकपुर एमसी की बिल्डिंग में पावरकाॅम का ऑफिस चल रहा है, जो जर्जर हालत में ही है। वहां पब्लिक के लिए एक बेंच तक नहीं लगा हुआ है।

क्या कहते हैं लोग

Ãयह हैरानी की बात है कि तीन बजे बिजली गुल हो जाने के बाद 5 बजे तक पावरकाॅम के कर्मचारियों को पता नहीं चला कि कहीं पर लाइन खराब हुई है। यानि कि दो से तीन घंटे तक यही पता नहीं चला कि कहां से खराबी आई है। इनके पास कोई मशीनरी ही नहीं है। तो चेक कहां से करेंगे। मेरे एरिया में जब भी किसी लाइन की मेंटेनेंस के लिए आते हैं, तो सीढ़ी भी लोगों को लेकर देनी पड़ती है।

-महिंदर सिंह, निवासी सैनी विहार, बलटाना

Ãमेरे दोस्त का बिजली का बिल 2 लाख रुपए आया है। जबकि इतना बिल आना नहीं चाहिए। वह पावरकाॅम के आॅफिस जाकर थक गया, पर उसके बिल को कम नहीं किया जा रहा है।

-मोनिंदर सिंह

à वीरवार को मौसम साफ होने के बाद भी बिजली सप्लाई ठप हो गई। जिस वजह से लाइन में खराबी आ गई। चेक किया जा रहा है। जल्द ही बिजली की सप्लाई सुचारू हो जाएगी।

-रोहित कुमार, एसडीओ पावरकाॅम

रोजाना सैकड़ों लोग जाते हैं पावरकॉम के ऑफिस में... जीरकपुर में पावरकॉम के आॅफिस में रोजाना सैकड़ों लोग जाते हैं। उनके लिए कहीं भी कोई व्यवस्था नहीं है। इतने बड़े शहर के लिए बनाए गए पावरकॉम के ऑफिस की हालत किसी कबाड़खाने की तरह ही है। बिजली जाती है तो उसके लिए कोई बताने वाला नहीं है कि किस कारण बिजली गुल हुई है।

एक सवाल एसडीओ कमर्शियल से भी..

सवाल: आपके ऑफिस में लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पब्लिक से बिल तो वसूला जा रहा है, पर यहां उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

जवाब : हमारे पास स्टाफ की कमी है। इसलिए जितने कर्मचारी हैं, उतने से ही काम कराया जा रहा है।

-नवजोत सिंह, एसडीओ कमर्शियल

खबरें और भी हैं...