लोग बोले- जब तक अंडरपास नहीं बनता तब तक डिवाइडर बनाए जाएं
जीरकपुर| बलटाना के कई लोगों ने जीरकपुर एमसी से मांग की है कि यहां हरमिलाप नगर रेल फाटक पर जब तक अंडरपास नहीं बन जाता, तब तक यहां ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सड़क के बीच में डिवाइडर लगाए जाएं। इससे लोग लाइन में चलेंगे। अभी बिना डिवाइडर के लोग गाड़ियों को आमने-सामने लगाते हैं। इससे ट्रैफिक जाम होता है। यहां फाटक बंद होने के दैारान लोग सड़क पर फाटक के दोनों ओर आमने-सामने हो जाते हैं। इससे यहां लंबा जाम लगता है। इसके बाद काफी देर तक ट्रैफिक जाम नहीं हटता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए पहले भी सड़क के सेंटर एरिया में रिफ्लेक्टर डिवाइडर पोल लगाए गए थे, पर कुछ हिस्सा छूट गया है।