पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिहायशी कॉलोनी में खुली दुकानें, नहीं होती कार्रवाई

रिहायशी कॉलोनी में खुली दुकानें, नहीं होती कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुर | जीरकपुर नगर परिषद अब तक यहां घरों के अंदर दुकानें खोलने से रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही। इस समय जीरकपुर की लगभग हरेक रिहायशी कॉलोनी में दर्जनों के हिसाब से घरों के अंदर दुकानें खोली गई है। यहां घरों के अंदर दुकानों की गिनती हजारों में है। इस वजह से यहां घरों और कारोबार की जगह का माहौल नहीं बन पाया है। जिन लोगों ने रिहायशी एरिया मेंं यह सोचकर घर लिया कि शांति से रहेंगे तो उनका यह सोचना गलत साबित हुआ। पड़ोस के घर खुली दुकान में आने जाने वालों के कारण लोग घरों के अंदर आराम से नहीं रह पाते हैं। जिन लोगांे ने कारोबार करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर दुकानें खरीदी। सामान पर पैसा लगाया वे बेकार बैठे हैं। क्यों की हरेक घर के आसपास किसी ने किसी घर में जरूरत के सामान को बेचने वाली दुकानें खुली हैं। ग्राहक बाजार तक पहुंचता नहीं है।

खबरें और भी हैं...