पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोग बोले ठेकेदार पानी की पूरी सप्लाई नहीं छोड़ता, लो प्रेशर से हो रही परेशानी

लोग बोले- ठेकेदार पानी की पूरी सप्लाई नहीं छोड़ता, लो प्रेशर से हो रही परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 2 के पार्षद हवा सिंह अत्री और जीरकपुर नगर परिषद के ठेकेदार कुलदीप सिंह का झगड़ा काफी बढ़ गया है। अत्री ने कहा कि ठेकेदार ने मेरे वार्ड में पानी देने से साफ मना कर दिया है। वह कौन होता है ऐसे कहने वाला। यहां लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। अगर ठेकेदार कुलदीप को पानी ठीक से सप्लाई करने की बात करते हैं तो वह सुनता नहीं है। वहीं ठेकेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि अत्री का बोलने का लहजा ठीक नहीं है। कुछ भी बोलता है। मुझे कहता है कि एमसी में ठेकेदारी से उठा दूंगा। जबकि मैं पानी देने में कहीं कोई कमी नहीं कर रहा हूं। समय पर ट्यूबवेल चल रहे हंै। जब भी कोई खराबी आती है। उसे ठीक करता हूं। उसने मेरे खिलाफ तो नारे लगाए ही। एमसी प्रधान के खिलाफ भी लोगों को भड़का कर नारे लगाता है। अत्री ने कहा कि कुलदीप सिंह ठेकेदार के अलावा कोई और ठेकेदार इस काम को करे। उसे पानी की सप्लाई के लिए नगर परिषद पैसे देती है। वह सरकार के खर्चे पर जनता को पानी दे रहा है। अपनी तरफ से नहीं देता है। फिर पानी देने से मना कैसे कर सकता है।

अत्री और कुलदीप का झगड़ा चल रहा कई दिनों से

पार्षद हवा सिंह अत्री ने पिछले महीने जब सैनी विहार फेज तीन के सैकड़ों परिवारों को पानी नहीं मिला तो लोगों को एक जगह जमा कर कुलदीप सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी में अत्री ने कहा कि कुलदीप को हटाओ। इसी बात को लेकर कुलदीप अत्री से नाराज है। जबकि अत्री का कहना है कि जब भी पानी या सीवरेज को लेकर कोई काम करना होता है तो कुलदीप पहले तो फोन नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सही प्रेशर से पानी नहीं मिल रहा है। जिस कारण लोग पूरा पानी भर नहीं पाते। इसका कोई पुख्ता समाधान किया जाना चाहिए। वहीं, लोगों ने कहा कि पानी का प्रेशर न आने से काफी दिन से परेशान हैं। नगर काउंसिल को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

किसी की शिकायत है तो वह आकर बात करे: एमसी प्रधान

अत्री और ठेकेदार के झगड़े के बारे में पता नहीं है। पर लोगों को पानी देने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। ठेकेदार का काम पानी देना है। वह दे रहा है। अगर किसी को शिकायत है तो वह मुझसे आकर मिले। पानी दिया जा रहा है। कमी होगी तो उसका भी इंतजाम होगा। -कुलविंदर सोही, एमसी प्रधान जीरकपुर नगर परिषद

कई बार की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई...

मकान नंबर 1244 में रहने वाले सोमनाथ ने बताया कि पानी के लो प्रेशन की परेशानी कई दिन से है। पहले यहां गंदा पानी आता रहा। अब लो प्रैशर से पानी मिल रहा है। सतीश ने बताया कि पिछले कई दिनों से परेशानी हो रही है। हम एमसी के पास शिकायत करते हैं। पर पानी की सप्लाई में सुधार नहीं हो रहा है।

दोनों की लड़ाई में पब्लिक परेशान... यहां पानी को लेकर हर साल लोग परेशान हो रहे है। सैनी विहार फेज तीन में मंदिर के पास लगे ट्यूबवेल से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। पिछले महीने यहां गंदे पानी की सप्लाई भी हुई। इससे दर्जनों लोग बीमार पड़े। बाद में एक और ट्यूबवेल से यहां के लोगों को पानी दिया गया। अब उस ट्यूबवेल की सप्लाई इस एरिया में बंद कर दी है। इससे पब्लिक परेशान है। यहां नया ट्यूबवेल लगेगा तभी इसका हल होगा। लोगों ने कहा कि पानी के मामले में राजनीत नहीं होनी चाहिए। यहां एमसी के ठेकेदार को पानी देने का पर्याप्त प्रबंध करना चाहिए। एमसी प्रधान कुलविंदर सोही को भी यहां आकर देखना चाहिए कि पब्लिक परेशान हो रही है।

खबरें और भी हैं...