पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमसी ने सिंघपुरा चौक पर फ्लाईओवर के लिए एनएचएआई को लिखा लेटर

एमसी ने सिंघपुरा चौक पर फ्लाईओवर के लिए एनएचएआई को लिखा लेटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुर नगर परिषद ने चंडीगढ़-अंबाला रोड के सिंगपुरा चौक पर फ्लाईओवर बनाने के लिए लेटर लिखा है। एमसी ने इसलिए यहां फ्लाईओवर बनाने की मांग की है कि यहां हादसे हो रहे हैं। एमसी प्रधान कुलविंदर सोही ने बताया कि शहर का लोकल ट्रैफिक यहां बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, जिससे हादसे हो रहे हैं। इस काम से शहर और हाईवे का ट्रैफिक बंट जोने से पब्लिक को फायदा होगा।

हर साल चौक पर हादसे का शिकार होते हैं लोग

यहां दो दिन पहले ही एक कार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार एक लड़की की मौत हो गई थी। इसके बाद एमसी का ध्यान इस ओर गया। यहां डेराबस्सी के गुलाबगढ़ की हरप्रीत कौर और गिननी गुरुद्वारा नाड़ा साहिब से माथा टेक कर वापस जा रही थी। जब वह सिंघपुरा चौक के पास पहुंची तो उनको एक सफेद रंग की अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे हरप्रीत कौर को डेथ हो गई। उसकी छोटी बहन गिन्नी को गहरी चोटें आई हैं।

दो जगहों पर फ्लाईओवर बनाने की फाइल गई है हाईवे मिनिस्ट्री को

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने जीरकपुर एरिया में दो जगहों पर फ्लाईओवर बनाने की प्रपोजल हाईवे मिनिस्ट्री को भेजी थी। इस बात को दो साल हो गए हैं। एक यहां के एरिया चौक पर व दूसरा फ्लाईओवर यहां सिंगपुरा चौक पर बनाने के लिए योजना बनी थी। लेकिन, अभी मिनिस्ट्री से किसी भी प्रकार की अप्रुवल नहीं मिली है। हमने सर्विस रोड बनाई है, ताकि यहां ट्रैफिक जाम न हो।

-जसबिंदर सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई

शहर के सबसे ज्यादा भीड़ वाले एरिया के लोगों की भी है यही मांग

वीआईपी रोड शहर का सबसे ज्यादा भीड़भाड़ और आबादी का एरिया बन गया है। यहां आैर भी परिवार आ रहे हैं। निर्मल छाया, सावित्री ग्रीन, हॉलीवुड हाइट्स, मोना ग्रीन, पेेंटा होम्स, माया गार्डन सिटी फेज एक, फेज दो, जयपुरिया सनराइज, साउथ सिटी के अलावा दर्जनों और भी अपार्टमेंट्स हैं। यहां वीआईपी रोड पर रहने वाले लोग रोजाना चंडीगढ़ से आते समय या यहां बेस्ट प्राइज स्टोर, डिकेथलन स्टोर व अन्य शाप्स पर शाॅपिंग के लिए जाते हैं, तो उनको सिंगपुरा चौक पर यूटर्न लेकर अपने घर जाना पड़ता है। इस चौराहे पर पहले से ही हाईवे का ट्रैफिक है।

-प्रवीन विज, निवासी निर्मल छाया टावर वीआईपी रोड

फ्लाईओवर बनाने का काम एनएचएआई जल्द करे...

यहां फ्लाईओवर बनाने का काम एनएचएआई को जल्दी करना चाहिए। हमारी ओर से पहले भी हाईवे अथॉरिटी को इसके बारे में लिखा गया है। लेकिन, वहां से कोई रिप्लाई नहीं आया है। जीरकपुर में इस हाईवे पर रोजाना 35 हजार से ज्यादा व्हीकल्स चलते हैं। लोकल ट्रैफिक के लिए जगह नहीं बचती है। सिंगपुरा चौक पर ट्रैफिक के कारण हादसा होने का डर बना रहता है। इसी तरह से हाईवे की दूसरी ओर की आबादी है।

-संजीव कुमार, निवासी सिल्वर सिटी

खबरें और भी हैं...