- Hindi News
- National
- हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे हुए बंद, एक्सीडेंट के समय इन्हें ऑन होना जरूरी
हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे हुए बंद, एक्सीडेंट के समय इन्हें ऑन होना जरूरी
जीरकपुर| जीरकपुर में हाईवे पर लगे कैमरे शोपीस बन गए हैं। क्राइम कंट्रोल करने के उद्देश्य से लगाए गए ये कैमरे रख-रखाव के अभाव के चलते खराब हो गए हैं। यहां अलग अलग जगहों पर 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन, पिछले कई महीनों से करीब 7 कैमरे बंद पड़े हुए हैं और सिर्फ 1 कैमरा ही काम कर रहा हैं। ऐसे में शहर की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिसका फायदा आपराधिक गतिविधि वाले लोगों को होता नजर आ रहा है। किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देकर बड़ी आसानी से अपराधी फरार हो जाते हैं। एक्सिडेंट के समय के रिकाॅर्ड के लिए भी इनका इस्तेमाल हो सकता था, पर बंद होने के कारण इनका कोई फायदा पब्लिक को नहीं है।