जीएस मेमोरियल स्कूल में खसरा रुबेला के बच्चों को लगाए टीके
जीरकपुर| जीरकपुर के जीएस मेमोरियल स्कूल में मंगलवार को खसरा रुबेला टीकाकरण किया गया। तीन सौ से अधिक बच्चों को टीके लगाए गए। स्कूल के चेयरमैन जगतार सोढी ने कहा कि टीका लगाने को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। अब तक कई स्कूलों में बच्चों के ये टीके लगाए जा चुके है। यह एक यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम है। बच्चों की मृत्यु दर को कम करने और बच्चों को अत्यधिक जानलेवा खसरा रोग से बचाने की है। जानलेवा पैदाइशी बीमारियों से बचाने के लिए इस अभियान के तहत लगभग 41 करोड़ बच्चों का लक्ष्य रखा गया है, जो इसे अपनी तरह का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान बना रहा है।