पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेमसंस बजाज के बीएस-6 तिपहिया वाहन लांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | प्रेमसंस बजाज ने होली मिलन कर बीएस-6 तिपहिया वाहन लांच किए। डीजे के रंगारंग कार्यक्रम और भोजन पर अामंत्रित कर प्रेमसंस बजाज ने ग्राहकों को वाहनों की खूबियों से अवगत कराया और 17 गाड़िया भी बुक कर दीं। इस अवसर पर प्रेमसंस बजाज के सीएमडी पुनीत पोद्दार, निदेशक पंकज पौद्दार, अरुण राजगढ़िया, अवध पौद्दार, अभिषेक राजगढ़िया, ऋषभ राजगढ़िया और बजाजा के एरिया मैनेजर गिरिशपति और सर्विस मैनेजर सुभाषण ने ग्राहकों को एक एक कर प्रदूषण मुक्त वाहनों के बारे में जानकारी दी। उन्हे यह भी बताया कि बीएस-6 तिपहिया वाहन नए प्रदूषण मानकों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। कंपनी ने उनके लुक पर विशेष ध्यान दिया है। इस अवसर पर लक्की ड्रा का भी अायोजन किया गया।
खबरें और भी हैं...