लॉ स्टूडेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट आगरा और वृंदावन का किया भ्रमण
हमीरपुर|जलाड़ी कल्लर स्थित डीडीएम साई लॉ काॅलेज के लॉ स्टूडेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट, आगरा और वृदांवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रिंसिपल डॉ. अखिलेश पांडेय ने बताया कि े स्टूडेंट्स ने सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की कार्यप्रणाली की देखी, उन्होंने मुख्य न्यायधीश अरविंद बोबडे की अदालत सहित अन्य जजों की अदालत में बैठकर कोर्ट की कार्यवाही को देखकर कानूनी पहलूओं की जानकारी ली।