पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

12 गांवों को मिलेगा फायदा, 5 करोड़ की लागत से बनने वाले दो बैराज का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

औबेदुल्लागंज.   संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटवा ने शुक्रवार भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विशनखेड़ा और इकलामा में 2.50 करोड़ लागत के बैराज का शिलान्यास किया। बैराज बनने से विशनखेड़ा, गेहूंखेड़ा, मगरपूंछ, सनौटी एवं खिल्लीखेड़ा आदि गांव लाभान्वित होंगे। इनमें पानी की क्षमता 0.53 मिलियन क्यूबिक मीटर होगी। इससे 190 हैक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इसी प्रकार इकलामा बैराज से तीन गांव इकलामा, उमरिया तथा दिगवाड़ को फायदा मिलेगा।  180 हैक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी। इसकी जलग्रहण क्षमता 0.51 मिलियन क्यूबिक मीटर रहेगी।

 

पानी की उपयोगिता 

पर्यटन मंत्री पटवा ने कहा कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पानी की उपयोगिता अन्य किसी भी क्षेत्र से बिल्कुल अलग है, क्योंकि यहां पानी का उपयोग  पेयजल, खेती में उपयोग होने के साथ-साथ मंडीदीप जैसे औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूर्ण करने में होता है। इस अवसर पर राजेन्द्र अग्रवाल, रविन्द्र विजय, हरप्रीत कौर, नरेंद्र शर्मा, जेपी शर्मा  सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...