पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग सेट से उनके एक और लुक की फोटो लीक हुई है। इस फोटो में ऋतिक एकदम डिफरेंट नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। लीक हुए फोटो में ऋतिक एकदम सिम्पल नजर आ रहे हैं। उन्होंने पैंट, हाफ शर्ट और हाफ स्वेटर पहन रखा है। इस लुक में एक और खास बात ये भी है कि हमेशा क्लीन शेव रहने वाले ऋतिक मूछों में नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक्टर वीरेंद्र सक्सेना भी हैं। पापड़ बेचते सामने आया था लुक...
- फिल्म 'सुपर 30' से पहले भी ऋतिक रोशन का लुक सामने आया था, जिसमें वे सड़कों पर पापड़ बेचते नजर आए थे।
- डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक प्रोफेसर आनंद कुमार का रोल कर रहे हैं।
- आपको बता दें कि आनंद कुमार वो शख्स हैं, जो बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को आईआईटी एंट्रेस परीक्षा के लिए कोचिंग देते हैं।
- ये फिल्म आनंद की लाइफ पर बेस्ड है, जो 25 जनवरी, 2019 में रिलीज होगी।
- फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर, नंदिश सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी भी हैं।
- आनंद कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अपने किरदार के लिए ऋतिक के चुनाव से बेहद खुश हूं। वो अपने किरदार के लिए जिस तरह से मेहनत करते हैं वो कमाल का है। मैं उन्हें आनंद के किरदार में देखने के लिए उत्साहित हूं'।
आगे की स्लाइड्स में देखें फिल्म सुपर 30 के सेट से लीक हुई कुछ फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.