पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dakra News Learned Vegetable Nursery Management And Farming Techniques In Training

प्रशिक्षण में सब्जी नर्सरी प्रबंधन और खेती की तकनीक सीखी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खूंटी। बैंक आॅफ इंडिया स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी खूंटी में 10 दिवसीय सब्जी नर्सरी प्रबंधन एवं सब्जी की खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हआ। समापन के मौके पर झारखंड के असेेसर अधिकारी तारकेश्वर प्रसाद सिन्हा और रघुनंदन कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिसका उद्देश्य प्रशिक्षुओं के कौशल दक्षता का प्रशिक्षण उपरांत मूल्यांकन करना है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से 30 पुरूष एवं महिलाऔ ने मूल्यांकन कार्य में भाग लिया। आरसेटी निदेशक आनंद मसीह कोंगाड़ी ने मूल्यांकन अधिकारी के द्वारा किए जा रहे विभिन्न मानदंडों का पालन करने में उपस्थित प्रशिक्षुओं को सहयोग कर उसे पूरा करने का निर्देश दिया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को वैज्ञानिक पद्घति से सब्जी की खेती की जानकारी दी गयी। जिससे वे वृहद स्तर पर सब्जी का उत्पादन कर वे आत्मनिर्भर बन कर अपने परिवार का जीवन स्तर सुदृढ़ कर सके, और किसानों को बैंकों से ऋण लेने हेतु जानकारियां दी गयी। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मंच संचालन सुशील कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन आनंद मसीह कोंगाड़ी ने की। सभी 30 प्रशिक्षुओं ने मूल्यांकन कार्य को सफलता पूर्वक पूरा किया एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
खबरें और भी हैं...