लेपजिग के कोच पद से हटे राल्फ
लेपजिग के कोच पद से हटे राल्फ
जर्मन लीग क्लब ने एक आधिकारिक बयान के साथ इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आस्ट्रिया के 50 वर्षीय निवासी राल्फ के क्लब ने उनके करार में विस्तार का प्रस्ताव नहीं दिया। हालांकि, लेपजिग अगले साल करार समाप्त होने तक राल्फ को कोच पद पर देखना चाहता था।
लेपजिग के खेल निदेशक राल्फ रांगनिक ने कहा, \"\"राल्फ के लिए करार में विस्तार के लिए विकल्प नहीं था। ऐसे में उन्होंने ही अपने करार को तुरंत प्रभाव के साथ खत्म करने की ख्वाहिश जताई। हमने उनकी इच्छा को पूरा किया।\"\"
राल्फ ने कहा, \"\"किसी के करार में विस्तार करना एक क्लब के लिए पूरी तरह से वैध है। हालांकि, हमने इस बात पर जोर दिया कि लंबे समय तक करार के साथ सीजन में प्रवेश करना वांछनीय होगा। मेरे नजरिए से देखा जाए, तो एक स्थायी करार का होना जरूरी है।\"\"
साल 2016 में राल्फ इंग्लोस्टेड क्लब से लेपजिग के कोच पद पर नियुक्त हुए थे।
--आईएएनएस